राजधानी रांची में भी पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है। शनिवार को कांके इलाके में एक दारोगा की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी।
मृतक दारोगा स्पेशल ब्रांच में तैनात थे और उनका शव रिंग रोड से बरामद किया गया। मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दारोगा थे।
संग्राम पुर से बरामद किया गया शव
शनिवार की सुबह उनका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड स्थित संग्राम पुर से बरामद किया गया। उनके शरीर पर तीन गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
अस्पताल पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी
पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। रिम्स मे प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे व कांके विधायक समरी लाल साथ में थे। बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
रांची के रिम्स में अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
मृतक की पत्नी से मिल कर जानकारी ली और भरोसा दिया कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। रिम्स मे आईजी, डीआईजी व एस एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi