छतरपुर जिले के राजनगर तहसील के बमीठा थाना अंतर्गत झमटुली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुएं में डूबने से 10 माह की मासूम बेटी और मां की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेजा।
झमटुली गांव में पूर्णिमा पति कमलेश प्रजापति 26 साल, 10 माह की बच्ची माधुरी को लेकर खेत में निदाई कर रही थी, तभी बच्ची खेलते खेलते कुएं के पास पहुंची और गिर गई।
कुएं में गिरने की आवाज सुनकर मां पहुंची और बिना देर किए मासूम को बचाने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पति कमलेश जब काम से घर लौटा पत्नी एवं बच्ची को नहीं देखा तो दोनों को ढूंढने खेत पर पहुंचा। कुएं में देखा तो बच्ची का शव और पत्नी की चप्पल दिखी।
जिसकी सूचना रात में ही बमीठा पुलिस को दी गई। बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया, वहीं आज सुबह पूर्णिमा के शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार घटनास्थल की जांच की। नायब तहसीलदार ने शासन के नियमानुसार आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi