ओड़िया फिल्म "Daman" में एक्टर बाबूशान ने शानदार काम किया था। उनके काम की दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने सराहाना की थी। ये फिल्म 4 नंवबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी ओडिशा के नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और अंधविश्वास को खत्म करने के विषय पर केंद्रित है। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दमन को बेस्ट ओड़िया फिल्म के सम्मान से नवाजा गया है। फिल्म के मेकर्स इस बात से बेहद खुश है। विशाल मौर्य और देवी प्रसाद लेंका ने ओड़िया फिल्म दमन का निर्देशन किया है। इस फिल्म को दीपेंद्र सामल ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में एक डॉक्टर की जर्नी को दिखाया गया है जो मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने का जिम्मा उठाता है। इस यात्रा में डॉक्टर को एक तरफ लोगों के मन से इस बीमारी को लेकर फैले अंधविश्वास को खत्म करना है और दूसरी तरफ जागरूकता बढ़ानी है। फिल्म में दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में सरकार के प्रयासों को सकारात्मक तरीके से दिखाया गया है।
फिल्म को 10 में से 9.7 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली, केजीएफ और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग हासिल करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। दमन को सिर्फ ओडिशा में रिलीज किया गया था। फिल्म को मिले शानदार प्रदर्शन के बाद लोगों ने फिल्म को हिंदी में डब करने की मांग की थी। मेकर्स ने कहा था कि फिल्म को जल्द हिंदी में भी डब किया जाएगा।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi