सुकमा । सुकमा जिले के पोलमपल्ली में तेज आंधी और बारिश के बीच गाज गिरने की वजह से 12 मवेशियों की मौत हो गई है। बता दें कि पोलमपल्ली में देर रात से लगातार बारिश हो रही थी इस बीच सुबह मवेशी मालिकों के द्वारा मवेशियों को छोड़ दिया गया था, जहां गाज गिरने की वजह से 12 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मवेशी मालिकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। हालांकि प्रशासन के निर्देश पर राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और मुआवजे की प्रक्रिया की गई।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi