हिसार। हरियाणा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम बुधवार सुबह 6 बजे जेल से रिहा हो गया। राम रहीम को 3 शर्तों के साथ 20 दिन की पैरोल मिली है। जिसमें राजनैतिक कार्यक्रम न करना भी शामिल है।
हालांकि राम रहीम के बाहर आते ही डेरे का सियासी खेल शुरू हो गया है। राम रहीम की पैरोल की खुशी में डेरे ने हरियाणा के हर ब्लॉक में नाम चर्चा रखी गई है। जो बुधवार और गुरुवार तक चलेगी। 5 अक्टूबर को प्रदेश में वोटिंग होगी है। माना जा रहा है कि नाम चर्चा के दौरान ही डेरे की तरफ से राम रहीम का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा कि उन्हें अंदरखाने किसे सपोर्ट करना है।
यह बात अलग है कि डेरा हमेशा चुनाव में किसी एक पार्टी को सपोर्ट करने से इंकार करता है, लेकिन पैरोल के समय को देखकर विरोधी इस लेकर सवाल उठाते रहते हैं। अगर डेरे के वोटर एकतरफा हुआ तब उन सीटों पर इसका असर पड़ सकता है, जहां 2 उम्मीदवारों और खासकर भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है।
चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार से कहा गया है कि अगर राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लंघन करता है, तब पैरोल तुरंत कैंसिल होगी। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हरियाणा की 36 सीटों डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं का वोट बैंक है। यौन शोषण और मर्डर केस में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi