हिसार। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हिसार से नाता रहा है। वह दो बार हिसार आए थे। एक बार 2005 तो दूसरी बार 2007 में। उनकी तरफ से हिसार में बरवाला के खेदड़ के खेदड़ थर्मल प्लांट का शिलान्यास किया गया था। उससे पहले 2005 में शहर के पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में पूर्व मंत्री ओपी जिंदल की चुनाव की रैली को संबोधित किया था।
हरियाणा में 2005 में हुए थे चुनाव
वह चुनाव पूर्व मंत्री ओपी जिंदल जीते थे और मंत्री बने थे। उनके निधन पर शहर की विधायक सहित अनेक नेताओं ने दुख प्रकट किया है। हरियाणा में साल 2005 में विधानसभा के चुनाव थे। उस समय हिसार विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल चुनाव लड़ रहे थे।
कांग्रेस से चुनाव लड़ते हुए वह 10 हजार 876 वोट से जीते थे। उस समय चुनाव प्रचार के लिए उस समय प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह पहुंचे थे। उनकी पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में जनसभा रखी गई थी। उस मंच पर मनमोहन सिंह, ओपी जिंदल के साथ सांसद नवीन जिंदल, जय प्रकाश सहित अनेक नेता था।
ओपी जिंदल की बायोग्राफी की थी रिलीज
पूर्व मंत्री ओपी जिंदल का 31 मार्च 2005 को निधन हो गया था। उसके बाद जिंदल पर बायोग्राफी लिखी गई थी जिसको रिलीज करने के लिए पूर्व प्रधामंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सात अगस्त 2005 को हुआ था।
उस समय विधायक सावित्री जिंदल चुनाव लड़कर विधायक बनी थी। जिंदल परिवार के साथ मनमोहन का गहरा संबंध रहा।
19 मई 2007 को किया था शिलान्या स
हिसार में बरवाला के खेदड़ में खेदड़ थर्मल प्लांट का शिलान्यास करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे थे। 19 मई 2007 को शिलान्यास करने के बाद प्लांट का तेजी से काम हुआ था। प्लांट में 600-600 मैगावाट की दो प्लांट बनाए गए थे। यह प्लांट आज पूरे प्रदेश को बिजली दे रहा है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। प्लांट बनने से आस पास के लोगों को भी काम मिला था।
मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख मनमोहन सिंह का उनके परिवार के साथ काफी गहरा संबंध रहा। देश को आगे बढ़ाने में मनमोहन सिंह का अहम योगदान रहा। उनके निधन पर देश को भारी क्षति हुई है।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi