भोपाल: मध्य प्रदेश में नए साल 2025 में बड़े बदलाव होंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान समेत 20 आईएएस अफसर रिटायर होंगे। जनवरी और जुलाई में सबसे ज्यादा 4 आईएएस अफसर रिटायर होंगे। फरवरी, अप्रैल, मई, जून और अगस्त में 2-2 अफसर सरकारी सेवा से रिटायर होंगे। सितंबर और अक्टूबर में एक-एक अफसर रिटायर होंगे। मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों के 2025 में रिटायर होने के बाद नए अफसरों को प्रमोशन का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कौन अफसर किस महीने में रिटायर होगा।
सागर और जबलपुर कमिश्नर भी होंगे रिटायर
सागर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत, जबलपुर कमिश्नर अभय कुमार वर्मा, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन भी 2025 में रिटायर होंगे। नि:शक्तजन आयुक्त डॉ. रामराव भोसले, माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव केडी त्रिपाठी, जनगणना निदेशालय में पदस्थ भावना वालिम्बे भी अगले साल रिटायर होंगे। संभावना है कि जो अफसर 2025 में रिटायर हो रहे हैं। उन्हें जनवरी में प्रस्तावित तबादलों से मुक्त रखा जाए।
मप्र कैडर के कई सीएस और एसीएस अधिकारी दूसरे राज्यों में पदस्थ
मप्र कैडर के कई एसीएस और सीएस स्तर के अधिकारी देश के दूसरे राज्यों में पदस्थ हैं। इनमें आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति गौर मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव, नीलम शमी राव और वीएल कांताराव के नाम शामिल हैं। यदि ये अधिकारी वर्ष 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आते हैं तो अपर मुख्य सचिव का पद रिक्त होने की स्थिति में मप्र में पदस्थ प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति मिल जाएगी।
आईएएस अफसर रिटायरमेंट का महीना
एसएन मिश्रा जनवरी
अक्षय सिंह जनवरी
डॉ. आरआर भोंसले जनवरी
हरिसिंह मीणा जनवरी
अजीत केसरी फरवरी
ओपी श्रीवास्तव फरवरी
अभय कुमार वर्मा अप्रैल
शैलबाला मार्टिन अप्रैल
विनोद कुमार मई
संदीप माकिन मई
अशोक चौहान जून
वीरेंद्र सिंह रावत जून
मोहम्मद सुलेमान जुलाई
केडी त्रिपाठी जुलाई
संजय गुप्ता जुलाई
राजेश कुमार कौल जुलाई
अनुराग जैन अगस्त
जेएन कंसोटिया अगस्त
भावना वालिम्बे सितंबर
नियाज खान अक्टूबर
इन अधिकारियों को मिलेगी पदोन्नति
मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही समान वेतन पाने वाले तीन अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी भी सेवानिवृत्त होंगे। इनमें मोहम्मद सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया शामिल हैं। इनके सेवानिवृत्त होने के बाद अन्य नए अधिकारियों को पदोन्नति का मौका मिलेगा। मुख्य सचिव वेतनमान वाले पदों के लिए रिक्तियां खुलने के बाद संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा जैसे अधिकारी पदोन्नति की प्राथमिकता में होंगे।
राजेश राजौरा बनेंगे सबसे वरिष्ठ
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा 2026 में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बन जाएंगे। फिलहाल वरिष्ठता में राजौरा से ऊपर मुख्य सचिव अनुराग जैन और तीन अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया हैं। डॉ. राजौरा मई 2027 में सेवानिवृत्त होंगे।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi