CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. इसके बाद वे दुर्ग जिला के जामगांव जाएंगे. यहां वे छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सह.संघ मर्यादित एवं स्पीयर बायोटेक प्रा.लि. हर्बल एक्सट्रैक्शन इकाई के केंद्रीय भंडार गृह के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद वे दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi