रायपुर । राजधानी रायपुर स्थित Metro IN Bar को जारी एफ.एल.-2(क) मदिरा लाइसेंस की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि लाइसेंस जारी करने की प्रशासनिक प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर जिस प्रस्ताव को आवश्यक औपचारिकताओं के कारण आगे नहीं बढ़ाया गया था, बाद में नई रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसी प्रकरण में स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई। उनका आग्रह है कि पूरे मामले की विभागीय फाइल, निरीक्षण रिपोर्ट, नोटशीट तथा अनुमोदन संबंधी अभिलेखों का स्वतंत्र परीक्षण कराया जाए।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया का रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लाइसेंस जारी करने में सभी वैधानिक प्रावधानों एवं निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप रही है, तो जांच से यह तथ्य भी स्पष्ट हो जाएगा और सभी शंकाओं का समाधान हो सकेगा।
सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़े दस्तावेज विभिन्न सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर आवश्यक होने पर उचित कार्रवाई की जाए।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi