आइजीआइ एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के एक मामले में दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। आरोपितों में एक रुस का वहीं दूसरा उज्बेकिस्तान का नागरिक है। इनके पास से करीब एक किलो सोना बरामद हुआ है। बरामद सोने की कीमत करीब 67 लाख आंकी गई है। मामले की जांच जारी है।
कस्टम विभाग की संयुक्त आयुक्त मोनिका यादव का कहना है कि दोनों मास्को से टर्मिनल 3 पहुंचे। यहां दोनों ने इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ग्रीन चैनल को पार कर लिया। लेकिन कस्टम अधिकारियों को इनकी गतिविधि पर संदेह हुआ और दोनों को रोका गया।
तलाशी के दौरान इनसे सोना बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। यह पता किया जा रहा है कि दोनों सोना किसे सौंपने वाले थे। इस काम में ये कब से जुड़े हैं। इनके साथियों के नाम क्या है। छानबीन के दौरान इस तरह की तमाम जानकारियां एकत्रित कर मामले की तह में जाने का प्रयास किया जा रहा है।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi