रायपुर: रायगढ़ जिले के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में स्थान बनाना अनूप की कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करने की। अनूप चौबे ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास के बल पर कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अनूप का राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन जिले के अन्य उभरते खिलाडि़यों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनूप आने वाले समय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अनूप चौबे के उज्ज्वल क्रिकेट करियर की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके खेल जीवन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने अनूप के परिजनों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi