रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के नेतनागर में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और गांव की जरूरतों तथा विकास कार्यों के संबंध में उनसे चर्चा की।

श्री चौधरी ने कहा कि गांवों के विकास की योजना बनाते समय वहां रहने वाले लोगों की बात सुनना जरूरी है। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी बातों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों से गांवों में विकास की गति तेज हो रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों से निरंतर संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi