रांची।झारखंड में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। खासकर के प्रदेश के 5 शहर आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं। मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।झारखंड के 8 शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें जमशेदपुर, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पलामू ,चतरा और लोहरदगा में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी शहरों में पारा 40 के पार पहुंचने की संभावना है। लोगों को सुबह 11 से लेकर दोपहर के 3 बजे तक घर से निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi