रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. ईशान दुबे को देश के प्रतिष्ठित वार्षिक राष्ट्रीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ISACON, केरल में ISA National Talent Award से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 25 से 29 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच उत्कृष्ट कार्य, शैक्षणिक योगदान, नैदानिक कौशल एवं एनेस्थीसियोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार के लिए दिया जाता है।

डॉ. दुबे वर्तमान में नया रायपुर स्थित श्री रावतपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें बाल हृदय शल्य एनेस्थीसिया, पेन मैनेजमेंट एवं इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं के क्षेत्र में विशेष अनुभव प्राप्त है।

उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत, शिक्षण संस्थानों एवं प्रदेश के चिकित्सक समुदाय में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान न केवल डॉ. दुबे की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
MJ News Latest & Breaking News Updates In Hindi